गुरु रविदास जयंती पर यात्रा का स्वागत:मेरठ से दिल्ली जा रही समरसता संकल्प यात्रा
गुरु रविदास की 650वीं जयंती के मौके पर मेरठ से दिल्ली जा रही समरसता संकल्प यात्रा का शुक्रवार को गाजियाबाद के दुहाई स्थित एचएलएम कॉलेज में स्वागत किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा पर फूल बरसाए। इस दौरान संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। यात्रा मेरठ से शुरू होकर मोदीनगर और गाजियाबाद होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुई। मयंक गोयल ने कहा कि संत रविदास का जीवन सामाजिक एकता, सद्भाव और समानता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि उनके विचारों को लोगों तक पहुंचाने और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की जरूरत है। गोयल ने कहा कि संगठित होकर देश की एकता और अखंडता मजबूत करनी चाहिए। भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए। कार्यक्रम में सदर विधायक संजीव शर्मा, अजीत पाल त्यागी, वेद प्रकाश जाटव, राजन आर्य वाल्मीकि, नीरज शर्मा, सचिन डेढ़ा, अमित रंजन, नवनीत मित्तल, विनोद कसाना, नीरज त्यागी और गजेंद्र सिंह समेत भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)