बधाई लेने के विवाद में किन्नरों के दो गुट भिड़े:संभल में गुरु को उठा ले जाने और बाल काटने का आरोप, 12 लोगों की शिकायत

Nov 25, 2026 - 20:55
0
बधाई लेने के विवाद में किन्नरों के दो गुट भिड़े:संभल में गुरु को उठा ले जाने और बाल काटने का आरोप, 12 लोगों की शिकायत
संभल के ऐंचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर सकता में बुधवार दोपहर तीन बजे बधाई लेने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में तीखा विवाद हो गया। आरोप है कि एक गुट के लोगों ने दूसरे पक्ष से गाली-गलौज और मारपीट की तथा उनके गुरु सानिया को जबरन अपने साथ उठा ले गए। इस दौरान गुरु के बाल काटने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित पक्ष ने बुधवार शाम छह बजे थाने पहुंचकर तीन नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। गाली-गलौज के बाद मारपीट, मौके पर मची अफरा-तफरी नखासा थाना क्षेत्र के रुकनुद्दीन सराय निवासी मुस्कान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने साथी किन्नरों के साथ बधाई लेने के लिए कुतुबपुर सकता गांव गई थीं। इसी दौरान रातीपुरा निवासी शिवश्न, काजल और आरजू करीब 10-12 अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गए। आरोप है कि दूसरे गुट ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर सभी ने एकजुट होकर मारपीट की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गुरु की सकुशल बरामदगी की मांग, जांच में जुटी पुलिस मुस्कान के मुताबिक, विवाद के दौरान हमलावर उनके गुरु सानिया को जबरन उठाकर साथ ले गए, उनके बाल काट दिए और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद घबराए पीड़ित गुट ने थाने पहुंचकर तीन नामजद और 10-12 अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत दी, जिसमें गुरु को सकुशल बरामद करने व आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कमलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मारपीट की शिकायत मिली है और मामले की छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User