योगी का चाबुक: रेडिसन-रामाडा समेत 42 होटलों को नोटिस:‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान में 5-स्टार किचनों से निकला कॉकरोच और सड़ा माल

Sep 28, 2026 - 09:14
0
योगी का चाबुक: रेडिसन-रामाडा समेत 42 होटलों को नोटिस:‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान में 5-स्टार किचनों से निकला कॉकरोच और सड़ा माल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त तेवरों के बाद उत्तर प्रदेश में मिलावटखोरों और जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले रसूखदारों पर प्रशासन का चाबुक चल गया है। प्रदेश में चल रहे ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत फाइव स्टार होटलों के चमचमाते डाइनिंग हॉल के पीछे का खौफनाक सच बेनकाब हो गया है। बरेली के नामी होटल रेडिसन, रामाडा और ग्रैंड निर्वाणा जैसे लग्जरी प्रतिष्ठानों के किचन में कॉकरोच, कीड़े-मकौड़े, सड़े मसाले और भारी गंदगी मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने बड़ा एक्शन लिया है। विभाग ने मानक ताक पर रखने वाले 42 होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को कारण बताओ नोटिस थमा दिया है। सभी से 15 दिन के भीतर जवाब तलब किया गया है; स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर लाइसेंस निरस्त कर प्रतिष्ठानों को सील किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो टूक निर्देश दिए हैं कि खान-पान में शुद्धता और जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं होगा, चाहे होटल का नाम कितना भी बड़ा क्यों न हो। इसी के तहत बरेली समेत पूरे प्रदेश में FSDA की विशेष सचल टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की है। बरेली में 42 प्रतिष्ठानों पर 42 कसा शिकंजा बरेली में नामचीन फाइव स्टार और थ्री स्टार होटलों की रसोई जब जांची गई, तो अधिकारी भी सन्न रह गए। जिन होटलों में लोग हजारों रुपये खर्च कर खाना खाने जाते हैं, उनके किचन में भयंकर गंदगी, नालियों का गंदा पानी, बर्तनों पर चिपकी कालिख और दाल-मसालों के बीच रेंगते कीड़े-मकौड़े मिले। स्टेशन रोड स्थित कृष्णा भोजनालय में चोक ड्रेनेज, कॉकरोच और स्टोरेज में भारी खामियां मिलीं। विभाग ने ऐसे 42 प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर कड़ा नोटिस थमा दिया है। 6 जिलों में 317 होटलों की कुंडली खंगाली, लाइसेंस रद्दीकरण की तैयारी 'क्रॉस-कंटेमिनेशन' पर शासन सख्त, धार्मिक आस्था और सेहत दोनों से खिलवाड़ नहीं जांच टीमों का सबसे ज्यादा जोर 'क्रॉस-कंटेमिनेशन' रोकने पर रहा। कई बड़े होटलों में शाकाहारी और मांसाहारी भोजन को एक ही फ्रीजर में रखने, एक ही बर्तन और चाकू का इस्तेमाल करने जैसी गंभीर लापरवाहियां मिलीं। विभाग के अनुसार, यह न सिर्फ फूड पॉइजनिंग और बैक्टीरिया के फैलाव का बड़ा कारण है, बल्कि उपभोक्ताओं की आस्था के साथ भी खुला खिलवाड़ है। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जहां मामूली कमियां हैं, वहां सुधार की चेतावनी दी गई है, लेकिन जहां फंगस, एक्सपायर्ड कच्चा माल, सड़े मसाले और कीड़े मिले हैं, उनके खिलाफ मुकदमे और स्थायी बंदी की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User