अमेठी के अस्पताल में महिला की मौत:देरी से जांच कराने का आरोप, अस्पताल में जमकर हंगामा

Sep 28, 2026 - 09:14
0
अमेठी के अस्पताल में महिला की मौत:देरी से जांच कराने का आरोप, अस्पताल में जमकर हंगामा
अमेठी के मुंशीगंज स्थित संजय गांधी चिकित्सालय में 60 साल की श्यामपता की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह मधुआपुर गांव की रहने वाली थीं। मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। बेटे दीपक ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि समय पर जांच और इलाज न मिलने से मां की जान गई। परिजनों ने न्याय की मांग की। वहीं, डॉ. नितिन पांडेय ने बताया कि मरीज को शुगर अधिक थी और हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई। उनके मुताबिक, रात 11 बजे जांच लिखी गई थी, लेकिन जांच अगले दिन दोपहर 12 बजे कराई गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। मुंशीगंज थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए। वे शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User