सोनभद्र में भाजपा जिला प्रभारी कौशलेंद्र पटेल का स्वागत:संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, 2027 विधानसभा चुनाव पर फोकस
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त सोनभद्र जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल जिले में पहली बार आए थे। इसम मौके पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। जिला प्रभारी ने मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता की अध्यक्षता में परिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत, क्षेत्रीय मंत्री रामसुंदर निषाद, सदर विधायक भूपेश चौबे और घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या समेत पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में आगामी स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति पर चर्चा की गई। जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रमों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को और सक्रिय बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर पार्टी की जीत के लिए प्रयास करना है। साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले की चारों विधानसभा सीटों पर पार्टी को विजयी बनाने का संकल्प लेने की बात कही।
जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने जिला प्रभारी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन को नई गति मिलेगी। प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटेगा। बूथ स्तर तक निरंतर संपर्क और सक्रियता बनाए रखना संगठन की प्राथमिकता है। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, शंभूनारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, विशाल पांडेय, मनोज मिश्रा, अमरेश पटेल, सरजू बैसवार, शारदा खरवार, अशोक कुमार मौर्या, अनिल सिंह, प्रसन्न पटेल, मनोज सोनकर, मणिकर्णिका कोल, प्रमिला जायसवाल, मंजू गिरी, आकाश जायसवाल, रजनीश रघुवंशी, बलराम सोनी, अमन वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)