तालाब में बच्चे का शव मिलने पर प्रधानाध्यापक निलंबित:देवरिया में स्कूल से नहीं लौटा था, लापरवाही के आरोप में हुई कार्रवाई

Nov 26, 2026 - 22:36
0
तालाब में बच्चे का शव मिलने पर प्रधानाध्यापक निलंबित:देवरिया में स्कूल से नहीं लौटा था, लापरवाही के आरोप में हुई कार्रवाई
देवरिया के बरवा मीर छापर गांव में सात वर्षीय शिवा मद्धेशिया का शव तालाब में मिलने के मामले में शिक्षा विभाग ने प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य ने गुरुवार शाम मोहम्मद जैश सिद्दीकी को निलंबित किया। उन पर कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही का आरोप है। निलंबन अवधि में उन्हें बीआरसी देसही देवरिया से संबद्ध किया गया है। मामा के घर रहकर पढ़ता था शिवा कुशीनगर जिले के चौरा थाना क्षेत्र के कोइलसवा बुजुर्ग निवासी जनार्दन मद्धेशिया का सात वर्षीय बेटा शिवा अपने मामा धनंजय मद्धेशिया के घर बरवा मीर छापर में रहता था। वह कक्षा एक में पढ़ता था। सोमवार को वह रोज की तरह स्कूल गया, लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार शाम तालाब में मिला शव मंगलवार शाम करीब 5 बजे गांव के तालाब में शिवा का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना बताया गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाए और उसमें बदलाव कराने का आरोप लगाया। उन्होंने बुधवार सुबह 8 बजे तक शव लेने से इनकार कर दिया था। लापरवाही के आरोप में कार्रवाई घटना के बाद शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापक की भूमिका को लेकर कार्रवाई की। खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही के आरोप में प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया है। मामले में विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User