प्रयागराज रोजगार मेले में 182 युवाओं का चयन:बेंदों के प्रयाग इंजीनियरिंग कॉलेज में 22 कंपनियों ने की चयन प्रक्रिया

Nov 26, 2026 - 22:52
0
प्रयागराज रोजगार मेले में 182 युवाओं का चयन:बेंदों के प्रयाग इंजीनियरिंग कॉलेज में 22 कंपनियों ने की चयन प्रक्रिया
प्रयागराज के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय ने गुरुवार (26 नवंबर) को बेंदों स्थित प्रयाग इंजीनियरिंग कॉलेज में रोजगार मेला आयोजित किया। मेले में 22 निजी कंपनियों ने कई पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की। कुल 182 युवाओं को नौकरी के लिए चुना गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करछना विधायक पीयूष रंजन ने कहा कि प्रदेश सरकार सेवायोजन कार्यालय के जरिए रोजगार मेले आयोजित कर युवाओं के भविष्य को संवारने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस पहल से जाति और धर्म से ऊपर उठकर घर-घर और जन-जन तक रोजगार पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। सहायक सेवायोजन निदेशक राजीव यादव ने बताया कि मेले में 399 युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 22 निजी कंपनियों ने कई पदों के लिए 182 अभ्यर्थियों को चुना। कार्यक्रम में करछना के ब्लॉक प्रमुख कमलेश द्विवेदी, जिला सेवायोजन अधिकारी और क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विश्वमोहन द्विवेदी ने किया। संस्थान के निदेशक ज्ञान सिंह पटेल ने धन्यवाद दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User