घर लौट रहे किसान पर पांच लोगों ने हमला किया:बरेली में नाक-कान कटे, हालत गंभीर; पांच नामजद आरोपियों पर रिपोर्ट
बरेली में खेत से धान काटकर घर लौट रहे किसान रविंद्र पर पांच लोगों ने हमला कर दिया। हमले में उनकी नाक और कान कट गए। सिर, चेहरे और माथे पर भी चोटें आईं। गंभीर हालत में उनका डेलापीर के चंद्रकांती अस्पताल में इलाज चल रहा है। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के भारत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे उनके भाई रविंद्र (33) खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में देवेंद्र, सूरजपाल, मुखिया, विनोद और रवि ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि पांचों के पास बांका और गंडासा था। पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने रविंद्र पर हमला किया। शोर सुनकर पिता नत्थूलाल और भाई आकाश मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने रविंद्र को मरा समझा और भाग गए। परिजन उन्हें पहले नवाबगंज सीएचसी ले गए। वहां से जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें डेलापीर के चंद्रकांती अस्पताल में भर्ती कराया। भारत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)