आईआईटी कानपुर में समापन समारोह:डीसीपी पश्चिम बोले- अनुशासन और मेहनत से लक्ष्य की ओर बढ़ें युवा
कानपुर आईआईटी में रविवार को आयोजित ‘उड़ान’ कार्यक्रम के समापन समारोह में पुलिस उपायुक्त पश्चिम, कमिश्नरेट कानपुर एसएम कासिम आबिदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं और प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन, निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला। पुलिस उपायुक्त ने युवाओं से अपने लक्ष्यों की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपनी प्रतिभा और क्षमताओं का सकारात्मक उपयोग कर युवा समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दे सकते हैं। उन्होंने मेहनत और अनुशासन को सफलता की दिशा में महत्वपूर्ण आधार बताया। आयोजकों ने किया स्वागत समारोह के दौरान कार्यक्रम आयोजकों की ओर से पुलिस उपायुक्त पश्चिम का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में आईआईटी कानपुर के अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और विभिन्न प्रतिभागी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)