आगरा के पिनाहट में बरामदे की छत गिरी:14 लोग मलबे में दबे, चार की हालत गंभीर

Sep 27, 2026 - 21:19
0
आगरा के पिनाहट में बरामदे की छत गिरी:14 लोग मलबे में दबे, चार की हालत गंभीर
आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र के कप्तानपुर गांव में रविवार रात करीब 8 बजे बड़ा हादसा हो गया। मकान के बरामदे की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय वहां मौजूद लोग मलबे की चपेट में आ गए। छत गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। हादसे में कुल 14 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है। वहीं, 10 घायलों का पिनाहट सीएचसी में उपचार चल रहा है। हादसे में घायल होने वालों में नैतिक पुत्र रामसेवक (3 वर्ष), रामरति पत्नी दौलतराम (70 वर्ष), राजकुमारी पत्नी शिव सिंह (30 वर्ष), जालंधर पुत्र महावीर (14 वर्ष), रामरति पत्नी शिव सिंह (45 वर्ष), गीता देवी पत्नी महावीर सिंह (50 वर्ष), पूरन देवी पत्नी निहाल सिंह (55 वर्ष) और लाल देवी पत्नी बलिराम (45 वर्ष) शामिल हैं। बताया गया है कि घर में गमी का माहौल था। इसी दौरान बरामदे की छत गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजन और ग्रामीण घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User