आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, बाराबंकी के सीओ की मौत:क्रेटा कार ट्रक में घुसी, सैफई में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Sep 28, 2026 - 08:24
0
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, बाराबंकी के सीओ की मौत:क्रेटा कार ट्रक में घुसी, सैफई में इलाज के दौरान तोड़ा दम
बाराबंकी के क्षेत्राधिकारी (सीओ) नरेंद्र सिंह (55) की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में रविवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार शाम ऊसराहार थाना क्षेत्र में खरगुआ के पास उनकी क्रेटा कार एक ट्रक में पीछे से जा घुसी थी। हादसे में सीओ नरेंद्र सिंह और उनके साथ मौजूद सिपाही योगेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को तुरंत सैफई स्थित आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया था। सीओ नरेंद्र सिंह की हालत गंभीर बनी हुई थी। परिजनों ने उन्हें दिल्ली ले जाने की कोशिश की, लेकिन हालत बिगड़ने पर वापस सैफई लाया गया। बाराबंकी के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने उनकी मौत की पुष्टि की। नरेंद्र सिंह करीब छह महीने पहले ही इंस्पेक्टर से प्रमोट होकर क्षेत्राधिकारी बने थे। वह मूल रूप से गौतमबुद्ध नगर के बरौला, सेक्टर-49 के रहने वाले थे। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User