आगरा में किसानों ने मंडलायुक्त कार्यालय पर डाला डेरा:रात में भी धरना जारी, मांगें पूरी नहीं होने पर सड़क पर कीर्तन करने का ऐलान

Nov 26, 2026 - 18:30
0
आगरा में किसानों ने मंडलायुक्त कार्यालय पर डाला डेरा:रात में भी धरना जारी, मांगें पूरी नहीं होने पर सड़क पर कीर्तन करने का ऐलान
आगरा में अपनी मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने गुरुवार को फतेहाबाद रोड स्थित मंडलायुक्त कार्यालय पर डेरा डाल दिया। 6 साल से संघर्ष करने के बावजूद मांगें पूरी नहीं होने से नाराज किसानों ने कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। किसान कार्यालय का ताला खुलवाकर अंदर शांतिपूर्ण तरीके से धरना देने की मांग पर अड़े रहे। रात तक किसानों का प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने ऐलान किया कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो पूरी रात सड़क पर बैठकर कीर्तन करेंगे। किसान नेता का ये है कहना किसानों का कहना है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं को लेकर अधिकारियों से गुहार लगाई जा रही है, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने आलू किसानों की बदहाली का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आलू की उचित कीमत नहीं मिलने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। फसल बर्बाद होने की स्थिति में किसानों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। किसानों ने गेहूं, सरसों समेत अन्य फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने की मांग भी उठाई। इसके साथ ही बिजली से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग की। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं पर ठोस कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पुलिस मौके पर पहुंची किसानों ने मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराने की बात कही। वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर एसीपी ताज सुरक्षा समेत कई थानों का पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारी किसानों को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन किसान कार्यालय के अंदर धरना देने की मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शन के प्रमुख मुद्दे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User