किसानों ने मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर रातभर धरना दिया:मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही

Nov 26, 2026 - 23:43
0
किसानों ने मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर रातभर धरना दिया:मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही
मुरादाबाद में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। किसानों ने वहां टेंट लगाया और रातभर धरनास्थल पर डटे रह सकते है। धरने के दौरान किसानों ने खाने-पीने की व्यवस्था खुद की। कार्यकर्ताओं ने मौके पर खाना बनाया और साथ बैठकर भोजन किया। धरने में संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर नारे लगाए और अधिकारियों का ध्यान समस्याओं की ओर खींचा। रात होने के बाद अभी भी धरना जारी है। किसानों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई है। इसी वजह से उन्होंने धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि समस्याओं का समाधान होने और मांगों पर ठोस कार्रवाई तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने अधिकारियों से किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User