बलिया में पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर हुए:विजय बहादुर सिंह कोतवाली, शैलेष सिंह बांसडीह के प्रभारी बने
बलिया के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों के तबादले किए हैं। ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। इन अधिकारियों को मिली नई तैनाती निरीक्षक विजय बहादुर सिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक शैलेश सिंह को पुलिस लाइन से थाना बांसडीह भेजा गया है। निरीक्षक रविंद्र नाथ राय को पुलिस लाइन से थाना सिकंदरपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। बांसडीहरोड के थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह को मनियर और मनियर के थानाध्यक्ष अजय त्रिपाठी को बांसडीहरोड का थानाध्यक्ष बनाया गया है। महिला उपनिरीक्षक कंचन मौर्य को पुलिस लाइन से महिला थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, बांसडीह थाने के एसएसआई अजय पाल को थानाध्यक्ष खेजुरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गैर जनपद तबादले पर जाने वाले अधिकारी पुलिस लाइन भेजे गए कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, बांसडीह के प्रभारी निरीक्षक राजकेशर सिंह, सिकंदरपुर के प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह और खेजुरी के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दुबे को गैर जनपद तबादले पर रवाना होने के लिए पुलिस लाइन भेजा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)