सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, दो घायल:बदायूं में खड़े ट्रैक्टर से भिड़ी तीन युवकों की बाइक

Nov 26, 2026 - 23:08
0
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, दो घायल:बदायूं में खड़े ट्रैक्टर से भिड़ी तीन युवकों की बाइक
बदायूं में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। घटना सहसवान-कछला रोड पर गुरुवार रात करीब 9:30 बजे की है। दूध लेकर जा रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर जिला मुख्यालय से करीब 44 किलोमीटर दूर कोतवाली सहसवान क्षेत्र में कछला मार्ग पर नगला मिश्रा गांव के पास मंदिर के नजदीक पहला हादसा हुआ। गांव निवासी अर्जुन (26) पुत्र महेश दूध लेकर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई। खड़े ट्रैक्टर से टकराई तीन युवकों की बाइक पहले हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। वहां एक ट्रैक्टर खड़ा था। इसी बीच सहसवान से एक बाइक पर सवार तीन लोग शादी समारोह में शामिल होने नसीरपुर गांव जा रहे थे। उनकी बाइक खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने सलमान (30) पुत्र आलम अली, निवासी चमारपुरा गांव और छोटे (40), निवासी मिर्घटोला मोहल्ला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मुशीर पुत्र शहजाद अली, निवासी चौधरी मोहल्ला और अर्जुन को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User