बीमार पिता को देखकर लौटे बेटे की हार्ट अटैक मौत:शाहजहांपुर में कुछ घंटे बाद पिता ने भी तोड़ा दम, दोनों का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

Nov 26, 2026 - 23:59
0
बीमार पिता को देखकर लौटे बेटे की हार्ट अटैक मौत:शाहजहांपुर में कुछ घंटे बाद पिता ने भी तोड़ा दम, दोनों का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार
शाहजहांपुर में आदर्श नगर कॉलोनी में बुधवार को पिता-पुत्र की मौत हो गई। बीमार पिता को राजकीय मेडिकल कॉलेज में देखकर घर लौटे बेटे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके कुछ घंटे बाद अस्पताल में भर्ती पिता ने भी दम तोड़ दिया। गुरुवार सुबह दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। आदर्श नगर कॉलोनी निवासी रामशरण कुशवाहा (62) विद्युत निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। उन्हें दिल से जुड़ी परेशानी और सांस लेने में दिक्कत थी। परिजनों ने पहले उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। कुछ दिन इलाज के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज, शाहजहांपुर में भर्ती कराया गया। बुधवार सुबह रामशरण का बड़ा बेटा मनोज (40) उन्हें देखने मेडिकल कॉलेज गया था। दोपहर करीब 12 बजे घर लौटने के बाद उसे अचानक हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। मनोज की मौत की खबर मिलने के बाद आईसीयू में भर्ती रामशरण की हालत भी रात में बिगड़ गई। कुछ देर बाद उनकी भी मौत हो गई। मनोज निजी कंपनी में मजदूरी करते थे। उनके परिवार में पत्नी और छह बच्चे हैं। उनकी तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। थाना प्रभारी उमेश मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को पहले सूचना नहीं दी थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाकर जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User