आजमगढ़ में बर्खास्त सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान:2021 में लखनऊ से हुआ था बर्खास्त, भाई भी पुलिसकर्मी

Nov 26, 2026 - 20:41
0
आजमगढ़ में बर्खास्त सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान:2021 में लखनऊ से हुआ था बर्खास्त, भाई भी पुलिसकर्मी
आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के खराट गांव में गुरुवार शाम एक पूर्व पुलिसकर्मी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के कमरे में पंखे से लटका उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 42 वर्षीय श्रीकांत राय उर्फ राजू पुत्र स्वर्गीय अशोक राय के रूप में हुई है। श्रीकांत वर्ष 2014 में मृतक आश्रित कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती हुआ था। हालांकि, करीब पांच वर्ष पूर्व लंबे समय तक बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और अन्य शिकायतों के चलते उसे पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। परिजनों के मुताबिक, श्रीकांत की पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी और बाद में दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद से वह अपनी मां के साथ गांव में रहता था। छोटा भाई भी पुलिसकर्मी परिवार में उसका छोटा भाई कृष्णकांत भी पुलिस विभाग में आरक्षी है, जिसकी तैनाती वर्तमान में प्रतापगढ़ जिले में है। कृष्णकांत 2019 बैच का सिपाही है। गुरुवार शाम श्रीकांत का शव घर के कमरे में पंखे से शर्ट के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना के पीछे पारिवारिक परिस्थितियों और मानसिक तनाव की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User