पीलीभीत मेंदो दुकानों में आग लगी:गोपीबल्लभ मार्केट में कपड़े की दुकान और पार्लर का सामान जला, लाखों का नुकसान
पीलीभीत के बीसलपुर स्थित गोपीबल्लभ मार्केट में गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे दो दुकानों में आग लग गई। आग की चपेट में श्री बालाजी वस्त्र भंडार और कृष्णा मेकओवर पार्लर आ गए। दोनों दुकानों में लाखों रुपए के नुकसान की बात सामने आई है। यह जगह जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर है। स्थानीय लोगों ने पहले बुझाने की कोशिश की आसपास के लोगों ने दुकानों से धुआं उठता देखा और दुकानदारों को फोन कर सूचना दी। दोनों दुकानदार मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने पास के ठंडे पानी के प्लांट से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की। बाद में दमकल टीम पहुंची और लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। कपड़ा दुकान और मेकओवर पार्लर का सामान जला गांव पकड़िया विंदुआ निवासी कृष्ण कुमार श्री बालाजी वस्त्र भंडार चलाते हैं। वहीं, शिवाजी नगर कॉलोनी निवासी सोनम गंगवार ने करीब तीन महीने पहले कृष्णा मेकओवर पार्लर शुरू किया था। दोनों दुकानदारों के मुताबिक, आग से दुकानों में रखा सामान जल गया। चार महीने पहले भी दुकान में लगी थी आग व्यापारियों ने बताया कि करीब चार महीने पहले इसी बाजार में चूड़ी की दुकान में आग लगी थी, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ था। इस बार दुकानों के बीच बने लकड़ी के पार्टिशन से आग तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है। लगातार आग लगने की घटनाओं के बाद बाजार के अग्नि सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं। थाना अध्यक्ष संजीव शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)