मेला ककोड़ा में युवक की पिटाई करने वाला सिपाही सस्पेंड:केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के सुरक्षा दस्ते में था तैनात
बदायूं के मेला ककोड़ा में युवक की पिटाई करने वाले सिपाही अंकित कुमार को एसएसपी अंकिता शर्मा ने गुरुवार देर रात निलंबित कर दिया। अंकित केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के सुरक्षा दस्ते में तैनात था। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले की जांच कराई गई थी। युवक के बाल पकड़कर पीटता दिखा सिपाही कादरचौक थाना क्षेत्र में गंगा किनारे लगे मेले में सिपाही ने युवक के साथ मारपीट की थी। वायरल वीडियो में सिपाही युवक के बाल पकड़कर उसे पीटता दिखाई दे रहा है। युवक खुद को बचाने की कोशिश करता नजर आ रहा है। इसी दौरान वहां मौजूद एक अन्य युवक मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। सिपाही उसकी ओर बढ़ा और मोबाइल छीनने की कोशिश करता दिखाई दिया। अंकित कुमार केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का गनर था। एसपी सिटी ने जांच के बाद सौंपी रिपोर्ट वीडियो सामने आने के बाद एसपी सिटी अभिषेक सिंह ने मामले की जांच की और एसएसपी को रिपोर्ट सौंपी। घटना 24 नवंबर की दोपहर की बताई जा रही है। बताया जाता है कि मुख्य स्नान के दिन दोपहर बाद भीड़ कम होने पर केंद्रीय राज्यमंत्री गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। वह गंगा में उतरकर पूजा-अर्चना कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक जींस, जूते और जैकेट पहनकर पानी में उतर आया। यह देखकर सुरक्षाकर्मियों ने युवक को गंगा से बाहर निकाला। उसका साथी वीडियो बनाकर वहां से चला गया। बाद में युवक को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद सिपाही अंकित कुमार को निलंबित कर दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)