आंवले की बाग में रह रहे युवक को गोली मारी:कौशांबी में देर रात हमला, वारदात के बाद बदमाश फरार
कौशांबी के करारी थाना क्षेत्र के मीरकुंडी सरायवां गांव में रविवार देर रात करीब 10:30 बजे बदमाशों ने आंवले की बाग में रह रहे एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी के मुताबिक, युवक खतरे से बाहर है। जानकारी के मुताबिक, मीरकुंडी गांव निवासी सुरेश कुमार (पुत्र रामकृपाल) गांव में स्थित आंवले की बाग में रह रहा था। रविवार देर रात अचानक पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने उसे निशाना बनाकर गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस हमलावरों की पहचान और गोली मारने के पीछे की वजह पता लगाने में जुटी है। थाना प्रभारी करारी त्रिलोकी नाथ ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)