रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत:दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल, ड्राइवर फरार
शामली कोतवाली क्षेत्र के फवारा चौक पर देर रात रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में सहारनपुर निवासी राजा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल जुबेर को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। दिल्ली बस स्टैंड की ओर से आ रही बस ने मारी टक्कर बताया गया कि राजा शामली में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। देर रात वह जुबेर के साथ स्कूटी से कहीं जा रहा था। दोनों फवारा चौक के पास पहुंचे, तभी दिल्ली बस स्टैंड की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद राजा बस की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जुबेर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने बस रुकवाई, ड्राइवर फरार हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने बस को रुकवा लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा। सूचना पर कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत कराया। राजा के दो छोटे बच्चे बताया जा रहा है कि मृतक राजा के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। हादसे में उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)