आशियाना के जैन मंदिर में क्षमावाणी पर्व:शोभायात्रा के बाद भगवान महावीर का अभिषेक, श्रद्धालुओं ने मनमुटाव खत्म कर मांगी क्षमा
लखनऊ में आशियाना स्थित श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को क्षमावाणी पर्व श्रद्धा और आत्मशुद्धि के भाव के साथ मनाया गया। उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर महाराज ने प्रवचन में कहा कि क्षमा कायर नहीं, वीर ही कर सकता है। क्षमा अतीत नहीं, भविष्य सुधारती है। दुश्मन को शस्त्र समाप्त करता है, लेकिन क्षमा दुश्मनी को खत्म करती है। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उपाध्याय श्री का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पूरे विश्व को क्षमावाणी पर्व के संदेश का अनुसरण करना चाहिए। क्षमा, शांति और आपसी सद्भाव समाज के लिए आवश्यक हैं। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे से मांगी क्षमा दशलक्षण महापर्व में बच्चों से बुजुर्गों तक श्रद्धालुओं ने उपवास और व्रत किए। आशियाना की वंदना जैन और चौक की पारूल जैन ने दस-दस उपवास किए। दोपहर में शोभायात्रा के बाद भगवान महावीर की प्रतिमा का अभिषेक और शांतिधारा की गई। पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे से हाथ जोड़कर जाने-अनजाने हुई भूलों के लिए क्षमा मांगी और प्रेम, मैत्री व सद्भाव का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)