आशियाना में पितृ पक्ष में भोजन सेवा:2 हजार जरूरतमंदों को बांटे कढ़ी-चावल, पितृ पक्ष में सेवा का दिया संदेश

Sep 28, 2026 - 09:14
0
आशियाना में पितृ पक्ष में भोजन सेवा:2 हजार जरूरतमंदों को बांटे कढ़ी-चावल, पितृ पक्ष में सेवा का दिया संदेश
लखनऊ में पितृ पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर इंडियन हेल्पलाइन सोसाइटी (रजि.) द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प बृज की रसोई की ओर से रविवार को आशियाना में भोजन वितरण किया गया। हर रविवार की तरह इस बार भी करीब 2 हजार जरूरतमंदों, बच्चों, बुजुर्गों और श्रमिकों को पौष्टिक कढ़ी-चावल निःशुल्क वितरित किए गए। संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने कहा कि पितरों की सच्ची श्रद्धांजलि केवल स्मरण करने में नहीं, बल्कि भूखे व्यक्ति को अन्न और जरूरतमंद को सम्मान देने में भी है। उन्होंने कहा कि एक थाली भोजन किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सके, यही सेवा की सार्थकता है। सेवा अभियान में जालिम सिंह, योगेन्द्र सिंह, बलवंत सिंह, दीपक भुटियानी, विकास पाण्डेय, नवलेश सिंह, अनुराग दुबे, मुकेश कनौजिया और अखिलेश सिंह समेत अनेक स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता की। संस्था ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User