गाजियाबाद में सुबह से बादल छाए, बारिश जैसा मौसम:बारिश से तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर आया, रात में बढ़ने लगी सर्दी
गाजियाबद में आज सोमवार सुबह से बारिश जैसा मौसम है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है, दोपहर बाद मौसम साफ होने का अनुमान है। सुबह न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। बारिश से गिरा तापमान रविवार सुबह न्यूनतम तापतान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापतान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में भी बारिश जैसा मौसम रहा। 26 सितंबर को दोपहर से लेकर रात तक रुक रुककर हल्की बारिश होती रही। बारिश से पहले न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस पर था, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच रहा था, लेकिन बारिश के बाद तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। सितंबर माह में 11 सितंबर को जिले में आखिरी बार बारिश हुई थी। इसके बाद 26 सितंबर को 6 मिमी बारिश दर्ज की गई। आज सोमवार को भी गाजियाबाद और आसपास के जिलों में बारिश जैसा मौसम है। रात में सर्दी बढ़ने लगी मौसम वैज्ञानियों के अनुसार अक्टूबर माह बतने को है। बेमौसम बारिश से तापमान में भी भार गिरावट आई है। यह बारिश पूरे प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों में हुई। बारिश के बाद भी न्यूनतम तापमन कम रहेगा। जहां रात में और सुबह के समय मौसम सर्द होने लगेगा। सितंबर माह बीतने को है, रात के मौसम में नमी आने से अब उमस से राहत मिलने लगी है। रात का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)