अमेठी में SP रात को गौरीगंज थाने पहुंचे:रात्रि गणना, डायल-112 और मेस का जायजा लिया, जवानों के साथ खाया खाना
अमेठी एसपी सरवणन टी ने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए देर रात गौरीगंज थाने का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने रात्रि गणना का जायजा लिया और पुलिस बल की मौजूदगी जांची। एसपी ने रात करीब 11 बजे थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों की वर्दी और टर्नआउट का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी को अनुशासित रहने और सही वर्दी पहनने के निर्देश दिए। एसपी ने सोशल मीडिया पॉलिसी का पालन करने, ड्यूटी में सतर्कता बरतने, प्रभावी गश्त करने और सड़क दुर्घटनाएं रोकने के आदेश भी दिए। इसके बाद, एसपी ने डायल-112 कार्यालय का निरीक्षण कर सूचनाओं पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों को तुरंत और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। फिर, उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन गौरीगंज की मेस का निरीक्षण किया। एसपी ने जवानों के साथ भोजन कर खाने की गुणवत्ता जांची और साफ-सफाई देखी। उन्होंने पुलिसकर्मियों से बात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और जल्द हल करने को कहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)