अंबेडकरनगर में बारिश-तेज हवा से 29 कच्चे मकान क्षतिग्रस्त:3 दिन से लगातार बारिश और तेज हवा का असर, खेतों में धान की फसल गिरी

Sep 27, 2026 - 16:25
0
अंबेडकरनगर में बारिश-तेज हवा से 29 कच्चे मकान क्षतिग्रस्त:3 दिन से लगातार बारिश और तेज हवा का असर, खेतों में धान की फसल गिरी
अंबेडकरनगर में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश और तेज हवा ने किसानों और ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज हवा के कारण कई क्षेत्रों में खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई है। वहीं, लगातार बारिश से खेतों में पानी भरने के कारण फसल को नुकसान की आशंका है। मौसम की मार से जिले की अलग-अलग तहसीलों में 29 कच्चे आवासीय मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। हालांकि प्रशासन की सतर्कता और आपदा मित्रों की सक्रियता के चलते अब तक जिले में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। डीएम के निर्देश पर गांवों में पहुंची टीमें फसल और मकानों को हुए नुकसान के आकलन के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को सभी तहसीलों में प्रशासनिक अमला सक्रिय रहा। उपजिलाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर प्रभावित गांवों और खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया। राजस्व विभाग समेत संबंधित विभागों की संयुक्त टीमें भी गांवों में पहुंचीं। टीमों ने खेतों में धान की फसल की स्थिति देखी और नुकसान का सर्वे शुरू किया। अधिकारियों को सर्वे रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। अकबरपुर में सबसे ज्यादा 13 मकान क्षतिग्रस्त प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश और तेज हवा से सबसे ज्यादा कच्चे मकान अकबरपुर तहसील क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुए हैं। यहां 13 मकानों को नुकसान पहुंचा है। जलालपुर तहसील में 10, टांडा में 4 और आलापुर तहसील क्षेत्र में 2 कच्चे आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। पात्र परिवारों को मिलेगी राहत प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। क्षतिग्रस्त मकानों का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के बाद पात्र परिवारों को आपदा राहत के तहत अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन की टीमें गांवों में फसल और मकानों को हुए नुकसान का लगातार आकलन कर रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक, सर्वे पूरा होने के बाद नुकसान की स्थिति स्पष्ट होगी और नियमानुसार राहत उपलब्ध कराई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User