गाजियाबाद में भाजपा मंडलों में सुनी मन की बात:महानगर अध्यक्ष बोले- कार्यकर्ता एक्टिव रहें, 2027 के लिए संगठन को और मजबूत करें

Sep 27, 2026 - 16:25
0
गाजियाबाद में भाजपा मंडलों में सुनी मन की बात:महानगर अध्यक्ष बोले- कार्यकर्ता एक्टिव रहें, 2027 के लिए संगठन को और मजबूत करें
गाजियाबाद में महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में BJP गाजियाबाद महानगर के सभी 20 मंडलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना गया। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने बताया कि महानगर के सभी 362 सेक्टर व बूथों पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को आगामी 2027 के लिए मजबूत करने पर जोर दिया गया। अशोक कटारिया बोले पूरी ताकत से जुटें इंदिरापुरम मंडल में जिला प्रभारी अशोक कटारिया ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सुरक्षा, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने वर्ष 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक की बरसी का उल्लेख करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख को रेखांकित किया। साथ ही गुजरात के ऐतिहासिक मोढेरा सूर्य मंदिर और उसके इतिहास का उल्लेख करते हुए देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला। महिलाओं की भी सराहना की प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में आंवला प्रसंस्करण से जुड़ी महिलाओं के प्रयासों की भी सराहना की और इसे महिला सशक्तिकरण एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों से जोड़कर बताया। महानगर मंत्री व मन की बात के महानगर संयोजक आशीष चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के बाद गाजियाबाद पहुंचे जिला प्रभारी अशोक कटारिया का इंदिरापुरम मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं सम्मान किया। यह रहे मौजूद इस अवसर पर महानगर महामंत्री गौरव चोपड़ा, नीरज शर्मा, पंकज भारद्वाज, रनीता सिंह, मंडल अध्यक्ष मंजुला गुप्ता, पार्षद धीरज अग्रवाल, प्रीति जैन, अनुज त्यागी, हरीश कुमार और हरमीत बक्शी और अन्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User