बाबा नीम करौली धाम पहुंचे फिरोजाबाद के प्रभारी मंत्री:लक्ष्मी नारायण चौधरी ने निर्माणाधीन मल्टीपरपज हॉल और डॉरमेट्री का लिया जायजा
फिरोजाबाद जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी शुक्रवार शाम बाबा नीम करौली धाम पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और मंदिर में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की। दर्शन-पूजन के बाद प्रभारी मंत्री ने धाम परिसर में चल रहे विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन मल्टीपरपज हॉल और डॉरमेट्री का जायजा लिया। इस दौरान भवन की संरचना, निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता और काम की प्रगति के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। निर्माण कार्य समय से पूरा करने के निर्देश प्रभारी मंत्री ने कार्यदायी संस्था के अभियंताओं और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी काम तय समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया। अधिकारियों से श्रद्धालुओं के आवागमन, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने को कहा, ताकि देश-विदेश से आने वाले भक्तों को परेशानी न हो। प्रभारी मंत्री ने कहा- बाबा नीम करौली धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मल्टीपरपज हॉल और डॉरमेट्री का निर्माण पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही धाम में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में भी सहूलियत होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)