लखनऊ में तीन दिवसीय आर्ट और कल्चर एक्सपो शुरू:यूपी दर्शन पार्क में 3 दिन तक चलेगा आयोजन; स्थानीय कलाओं की प्रदर्शनी
लखनऊ के गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क में शुक्रवार को तीन दिवसीय ‘आर्टिज़न्स ऑफ अवध-आर्ट एंड कल्चर एक्सपो 2026’ का शुभारंभ हुआ। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने दीप प्रज्ज्वलित कर एक्सपो का उद्घाटन किया। 27 से 29 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में प्रदेश की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, खादी, हैंडलूम और महिला उद्यमियों के उत्पादों को मंच दिया गया है। इमेज एंड क्रिएशन वेलफेयर सोसाइटी और स्टेज सेट की ओर से आयोजित एक्सपो में पारंपरिक परिधान, हस्तशिल्प, डिजाइनर उत्पादों और स्थानीय कलाओं की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जा रही है। इसका उद्देश्य महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रचार और बिक्री का अवसर देना है। साथ ही स्थानीय कारीगरों को नई पहचान दिलाना और वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देना है। देखिए 2 तस्वीरें… कथक और संगीत ने बांधा समां पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत आयुष पांडेय की संगीत प्रस्तुति से हुई। इसके बाद सुचिता पांडेय ने लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस दी। रात आठ बजे कथक नृत्यांगना सुरभि सिंह ने ‘आज की द्रौपदी’ कथक डांस बैले प्रस्तुत किया। नारी शक्ति और भारतीय शास्त्रीय नृत्य पर आधारित प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा। खादी फैशन वॉक और सूफी संगीत होगा आकर्षण एक्सपो में तीन दिनों तक WOW Talks, खादी फैशन वॉक, महिला बाइक रैली, इन्फ्लुएंसर मीट, लीडरशिप अवॉर्ड्स, फूड जोन और किड्स जोन भी आकर्षण रहेंगे। शनिवार को खादी और पारंपरिक परिधानों पर फैशन वॉक के साथ कथक प्रस्तुति और विभिन्न विषयों पर संवाद होगा। 29 नवंबर को सूफी संगीत संध्या में विशाल पांडेय और मीनाक्षी दीक्षित प्रस्तुति देंगे। आयोजकों के मुताबिक, यह आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक मंच देने के साथ स्थानीय कलाकारों और महिला उद्यमियों के लिए नए अवसर तैयार करेगा। ये लोग शामिल हुए उद्घाटन समारोह में पूर्व डीजीपी डॉ. सूर्य कुमार, समाजसेवी एवं लेखिका डॉ. सत्य सिंह, फिल्म निर्देशक डॉ. दुर्गेश पाठक, कमलेश कुमार पाठक, नौशाबा सिद्दीकी और फरियाल फातिमा मौजूद रहीं। आयोजन के प्रबंधन में कृतिका चौहान और सूर्या सक्सेना ने भूमिका निभाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)