संजय निषाद बोले- जिसके साथ रहे, उसे हीरो बनाया:मिर्जापुर में कहा- ओवैसी की बातें उन्मादी हैं, हम शांति वाले नहीं, क्रांति वाले हैं
मिर्जापुर में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि हम जिसके साथ रहे, उसे हीरो बनाया। सपा और बसपा के साथ रहकर उन्हें हीरो बनाया, लेकिन बाद में 'सबको हटाओ, योगी-मोदी लाओ' की नीति अपनाकर भाजपा के साथ आ गए। अब भाजपा को हीरो बनाने में जुटे हैं। शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे को अष्टभुजा गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही। ओवैसी के बयान पर किया पलटवार एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के सैलाब वाले बयान पर संजय निषाद ने पलटवार किया। उन्होंने कहा- ओवैसी की बातें उन्मादी हैं। इंकलाब तो हम लोगों ने किया था। इंकलाब करने वाले हम हैं। हम शांति वाले नहीं, बल्कि क्रांति वाले हैं। अंग्रेजों ने निषाद समाज को दिया था मार्शल कौम का सर्टिफिकेट कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अंग्रेज भी निषाद समाज को क्रिमिनल कास्ट और मार्शल कौम का सर्टिफिकेट देकर गए हैं। निषाद समाज ने हमेशा अपने अधिकारों के लिए संघर्ष किया है। जो समाज सड़क पर उतर आता है, वह कभी भीख नहीं मांगता, बल्कि अपने अधिकार लेकर रहता है। 16 में से 11 सीटों पर मिली थी जीत गठबंधन और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा ने निषाद पार्टी को 16 सीटें दी थीं, जिनमें से 11 पर पार्टी ने जीत दर्ज की थी। इस बार भी हारी हुई सीटों पर जीत हासिल करने के लिए अभी से तैयारी की जा रही है। संगठन को मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं को चुनावी अभियान में सक्रिय किया जा रहा है। 29 नवंबर को होगी विशाल रैली संजय निषाद ने बताया कि 29 नवंबर को समाज के अधिकारों की मांग को लेकर विशाल रैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा- निषाद समाज अपने हक और सम्मान के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। रैली के माध्यम से समाज की ताकत और एकजुटता का प्रदर्शन किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)