बागपत में मौसम बदला, धान की फसल को नुकसान:आसमान में छाए घने बादल, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
उत्तर प्रदेश के बागपत में पिछले तीन दिनों से मौसम में तेजी से बदलाव आया है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और हल्की बूंदाबांदी हुई है। इससे ठंडक बढ़ी है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम बदलने से किसानों की फसलों को नुकसान होने की आशंका है। धान की फसल प्रभावित हुई है और करीब 20% फसल गिर चुकी है। किसानों अमित त्यागी, शिवकुमार और शाहनवाज ने बताया कि अगर मौसम जल्द ठीक नहीं हुआ तो उन्हें और नुकसान हो सकता है। हालांकि, गन्ने की फसल पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है।
बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों को सही कपड़े पहनने, ठंडी चीजें खाने से बचने और तबीयत खराब होने पर डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी गई है। वहीं, बागपत में एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार हुआ है, जिससे लोगों को शुद्ध हवा मिल रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)