बागपत में सपा की पीडीए पदयात्रा और चौपाल:सैकड़ों लोग हुए शामिल, अखिलेश यादव को बताया अगला मुख्यमंत्री

Sep 27, 2026 - 18:21
0
बागपत में सपा की पीडीए पदयात्रा और चौपाल:सैकड़ों लोग हुए शामिल, अखिलेश यादव को बताया अगला मुख्यमंत्री
बागपत के घिटोरा गांव में गुरुवार को सपा की पीडीए पदयात्रा और चौपाल हुई। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी और बिल्लू प्रधान ने पदयात्रा का नेतृत्व किया। पदयात्रा गांव के मुख्य रास्तों से होते हुए मंदिर के पास खत्म हुई। इसके बाद चौपाल लगाई गई। वक्ताओं ने कहा कि लोग सपा की नीतियों से प्रभावित हो रहे हैं और बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि युवा अखिलेश यादव से जुड़ रहे हैं और 2027 के चुनाव में वही मुख्यमंत्री बनेंगे। वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर युवाओं और हर वर्ग को ठगने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जल्द ही सपा सरकार बनेगी, युवाओं को रोजगार मिलेगा और महंगाई कम होगी। मनोज चौधरी ने कहा कि पीडीए पदयात्रा और चौपाल के जरिए लोग समाजवादी विचारधारा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने सरकार पर पदयात्रा और चौपाल रोकने की कोशिश का आरोप लगाया, जिसे भाजपा की बौखलाहट बताया। बिल्लू प्रधान ने भी कहा कि आने वाले समय में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User