बैंक के ताले काटकर चोरी की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार:ललितपुर में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा को बनाया था निशाना, कटर मशीन बरामद
ललितपुर में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा के ताले काटकर चोरी की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अजय सिंह सरदार पुत्र कालीचरन और अनुज कुमार पुत्र महेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों देवगढ़ रोड स्थित नेहरूनगर मोहल्ले के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से एक इलेक्ट्रिक ग्राइंडर कटर मशीन बरामद की है। गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे पुलिस ने गिरफ्तारी की जानकारी दी। 15 नवंबर की रात काटे थे बैंक के ताले बैंक की शाखा इलाइट चौराहे के पास स्थित है। शाखा प्रबंधक प्रकाश सिंह ने 25 नवंबर को कोतवाली सदर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, 15 नवंबर की रात करीब 11:50 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने बैंक के मुख्य दरवाजे का ताला काट दिया था। 16 नवंबर की सुबह करीब 9:40 बजे बैंक कर्मचारी पहुंचे तो उन्हें ताले कटे मिले। जांच में पता चला कि अंदर अंधेरा होने पर व्यक्ति ने रोशनी के लिए लाइटर जलाया था। वह काउंटर से होते हुए लॉकर रूम की ओर गया, लेकिन उसे वहां कुछ नहीं मिला। नकदी और गहने सुरक्षित मिले बैंक प्रबंधन की आंतरिक जांच में नकदी, सोने के गहने और अन्य वित्तीय व गैर-वित्तीय संपत्तियां सुरक्षित मिलीं। मुख्य दरवाजे के ताले कटने के अलावा बैंक से कोई सामान गायब नहीं हुआ था। दूसरी जगह चोरी की फिराक में थे आरोपी पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले योजना बनाकर बैंक के ताले काटे थे। अंदर कुछ नहीं मिलने पर कटे हुए ताले पास की झाड़ियों में फेंककर भाग गए थे। इसके बाद वे किसी बड़ी जगह पर चोरी करने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुरुवार तड़के बुधवार रोड से गिरफ्तार किया। कार्रवाई करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी और मंडी चौकी प्रभारी निरीक्षक उज्जवल सिंह पुलिस बल के साथ शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)