मेरठ में सपा नेता बेड़ियां डालकर DM ऑफिस पहुंचे:सिकेड़ा में प्रतिमा पर माला चढ़ाने से रोकने और कूड़े की गाड़ियों की शिकायत
मेरठ में समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव विनोद जाटव ने अनोखा प्रदर्शन किया। वें लोहे की बेड़ियां डालकर डीएम ऑफिस पहुंचे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की प्राथमिकता देश में रहने वाले सभी लोगों की वोट बनाना है। लेकिन बूथ लेवल ऑफिसर इस कार्य में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देते हुए वोटर लिस्ट, बाबा साहेब की प्रतिमा और कूड़े की गाड़ियों से जुड़ी शिकायतें की गईं। कहा कि संबंधित मांगों का जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) ने 24 अक्टूबर को दिए गए करीब 15 भरे हुए फॉर्म के बाद भी मतदाताओं के वोट नहीं बनाए। शिकायत के मुताबिक, चुनाव आयोग की 17 नवंबर को जारी नई सूची में उनके नाम नहीं हैं। इस मामले में कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम सिकेड़ा में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माला चढ़ाने से गांव के कुछ लोग रोक रहे हैं और वहां गंदगी फैलाई गई है। प्रदर्शनकारियों ने रोक लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा जेल चुंगी चौराहे से ग्राम गांवड़ी तक रोजाना कूड़े से भरी करीब 200 गाड़ियां आती हैं और रास्ते में कूड़ा बिखेरती हैं। इससे आम लोगों को परेशानी होती है। ज्ञापन में इन तीनों शिकायतों पर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान दीपांशु गौतम, शाद प्रधान, सतीश जाटव, अमन कुमार, शिवम कुमार, मोहसिन खान, पुरखान चौधरी (छात्र नेता), बंटा, अभय, रितेश गौतम शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)