बारिश-तेज हवा से खेतों में बिछी धान की फसल:बाराबंकी में पेड़ गिरने से बिजली का खंभा और लाइन टूटी, स्कूल बंद
बाराबंकी जिले में पिछले 48 घंटे से हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सिरौलीगौसपुर तहसील के कई गांवों में कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में बिछ गई है। खेतों में गिरी फसल चटाई जैसी दिखाई दे रही है। किसानों का कहना है कि छह महीने की मेहनत के बाद फसल तैयार हुई थी, लेकिन कटाई के समय बारिश होने से नुकसान की आशंका बढ़ गई है। बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है और फसल गिरने से उत्पादन प्रभावित होने की चिंता है। किसानों के मुताबिक लगातार बारिश जारी रही तो खेतों में पड़ी धान की फसल खराब हो सकती है। किसान अब फसल के नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। पेड़ गिरने से बिजली का खंभा और लाइन टूटी बारिश और तेज हवाओं का असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा है। जिले के कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। बदोसराय की पुरानी बाजार में आबादी के बीच एक बड़ा पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से बिजली का खंभा और लाइन टूट गई। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। खराब मौसम में स्कूल बंद लगातार बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। खराब मौसम के कारण बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। धान की तैयार फसल गिरने और खेतों में पानी भरने से किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता है। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित खेतों का सर्वे कराने और नुकसान के आधार पर मुआवजा देने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)