बच्चे को साथ न भेजने पर युवक ने दी जान:सुसाइड नोट में पत्नी-साले को ठहराया जिम्मेदार; बच्चे को लेने ससुराल गया था
फिरोजाबाद में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे एक युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। करीब चार घंटे बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवक ने अपनी पत्नी और उसके भाई को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। आरोप लगाया बच्चे को साथ में भेजने से मना कर दिया। पुलिस ने नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला लाइनपार थाना क्षेत्र का है। पत्नी से विवाद के बाद मायके चली गई थी आजाद नगर निवासी पवन कुमार का पत्नी नीरज से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बताया गया है कि विवाद के बाद पत्नी पिछले रविवार को अपने मायके चली गई थी। पवन पत्नी को वापस लाने और अपने बच्चे वरदान से मिलने को लेकर परेशान था। बच्चे को साथ ले जाने से मना करने का आरोप शनिवार को पवन बच्चे को लेने के लिए अपनी ससुराल पहुंचा था। आरोप है कि उसने बच्चे को अपने साथ भेजने के लिए कहा, लेकिन पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों ने बच्चे को भेजने से मना कर दिया। इसके बाद पवन मायूस होकर घर लौट आया। चार घंटे बाद परिजनों को हुई जानकारी घर लौटने के बाद पवन अपने कमरे में चला गया। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ। करीब चार घंटे बाद जब परिजनों ने कमरे में देखा तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सुसाइड नोट में लगाए आरोप, पुलिस कर रही जांच पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है। इसमें पवन ने अपनी पत्नी और उसके भाई को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जांच में शामिल कर लिया है। नोट में लिखी बातों की पुष्टि के लिए पुलिस अन्य साक्ष्यों के साथ परिजनों और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)