हिट एंड रन में मृतक के आश्रितों को 2 लाख:परिवहन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, घायल को मिलेगा डेढ़ लाख तक कैशलेस इलाज
बलिया में एआरटीओ अरुण कुमार राय के निर्देश पर परिवहन विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम चलाया। यह कार्यक्रम सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर और सहतवार में रविवार को हुआ। इसका मकसद विभाग की जन उपयोगी सेवाओं का प्रचार-प्रसार करना था।
इस दौरान लोगों को परिवहन विभाग की कई सेवाओं और दुर्घटना से जुड़ी सहायता योजनाओं के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि हिट एंड रन योजना के तहत अज्ञात वाहन से टक्कर लगने पर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये का मुआवजा मिलता है।
साथ ही, दुर्घटना के बाद एक घंटे के भीतर घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को 'रहबीर योजना' में 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाता है। घायल व्यक्ति को अस्पताल में डेढ़ लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज भी मिलता है। परिवहन विभाग ने इन योजनाओं से जुड़े पंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक किया। अधिकारियों ने अपील की कि सड़क दुर्घटना होने पर तुरंत मदद के लिए आगे आएं और इन सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)