भाजपा विधायक ने आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग:राम फेरन पांडेय पीड़ित परिवार से मिले, फांसी की सजा की मांग की
श्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में भाजपा विधायक राम फेरन पांडेय पीड़ित परिवार से मिले। बृहस्पतिवार देर शाम 7:00 बजे जानकारी मिली की उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता दी आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई, फांसी की सजा और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। विधायक ने कहा कि ऐसे अपराध की जितनी निंदा की जाए, कम है। उन्होंने मामला मुख्यमंत्री के सामने उठाने की बात कही। भाजपा विधायक ने कहा कि बच्ची के साथ अपराध करने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और कहा कि 24 घंटे के भीतर उसके घर पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस बारे में वह उच्च अधिकारियों से बात भी करेंगे। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे ऐसी सजा मिलनी चाहिए, जिससे अपराध करने वालों में कानून का डर पैदा हो। विधायक ने कहा कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री के गोंडा दौरे के दौरान भी वह यह मामला उनके सामने उठाएंगे। क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान ने बीते बुधवार को बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर गिलौला थाने में संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें बनाई गई हैं। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी के बाद कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)