दूरसंचार अधिकारी पर मुकदमे की मंजूरी दे सकते हैं राज्यमंत्री:हाईकोर्ट ने कहा- केंद्रीय मंत्री की अनुमति जरूरी नहीं, आय से अधिक संपत्ति का मामला
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने कहा कि दूरसंचार विभाग के अधिकारी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री दे सकते हैं। इसके लिए केंद्रीय मंत्री की मंजूरी जरूरी नहीं है। मामला सीबीआई की ओर से दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मुकदमे से जुड़ा है। याची परमात्मा राय पर आय के ज्ञात स्रोतों से करीब 62 लाख रुपए अधिक की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। राज्यमंत्री की मंजूरी को दी थी चुनौती न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की एकल पीठ ने परमात्मा राय की आपराधिक पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी। याची ने अभियोजन की मंजूरी देने के आदेश की वैधता को ट्रायल कोर्ट में चुनौती दी थी। उसका तर्क था कि यह मंजूरी केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री को देनी चाहिए थी। ट्रायल कोर्ट ने उसकी अर्जी खारिज कर दी थी। सेवा और अनुशासन से जुड़ा मामला हाईकोर्ट ने कहा कि अभियोजन की मंजूरी नीतिगत फैसला नहीं, बल्कि सेवा और अनुशासन से जुड़ा मामला है। इसलिए मंजूरी देने के लिए केंद्रीय मंत्री की अनुमति जरूरी होने की दलील स्वीकार नहीं की जा सकती। परमात्मा राय ने हाईकोर्ट में पुनरीक्षण याचिका दायर की थी मामला सीबीआई की ओर से दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मुकदमे से जुड़ा है। अभियोजन पक्ष का आरोप है कि परमात्मा राय ने आय के ज्ञात स्रोतों से करीब 62 लाख रुपए अधिक की संपत्ति अर्जित की थी। ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ परमात्मा राय ने हाईकोर्ट में पुनरीक्षण याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने कहा कि अभियोजन की मंजूरी पर उठाई गई आपत्ति खारिज करने में ट्रायल कोर्ट ने कोई कानूनी गलती नहीं की। इसके साथ ही अदालत ने याचिका खारिज कर दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)