भदोही में 17 दोषियों को 10 साल तक की सजा:हत्या के प्रयास, आगजनी और बलवा के मामले में फैसला, प्रत्येक पर 1.27 लाख रुपए जुर्माना

Nov 24, 2026 - 08:25
0
भदोही में 17 दोषियों को 10 साल तक की सजा:हत्या के प्रयास, आगजनी और बलवा के मामले में फैसला, प्रत्येक पर 1.27 लाख रुपए जुर्माना
भदोही के कचौरी थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास, आगजनी और बलवा समेत कई अपराधों के मामले में अदालत ने 17 लोगों को दोषी ठहराया है। कोर्ट ने दोषियों को अधिकतम 10 साल के सश्रम कारावास और प्रत्येक दोषी पर 1 लाख 27 हजार 750 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 323/149, 307/149, 436, 332, 353, 336, 427, 393, 504 और 506 के साथ सीएलए एक्ट की धारा 7 के तहत चौरी थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच और साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र पेश किया। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत हुई कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मामले में प्रभावी पैरवी की गई। स्थानीय पुलिस, मॉनिटरिंग सेल और एडीजीसी धीरज शुक्ला ने मुकदमे में पैरवी की। साक्ष्यों और पुलिस की कार्रवाई के आधार पर अदालत ने आरोपियों को दोषी ठहराया। इन 17 लोगों को सुनाई गई सजा विशेष न्यायाधीश, ज्ञानपुर, भदोही की अदालत ने विनोद चौहान, प्रमोद चौहान, बनवारी, उद्दल, मुन्ना, झूरू, पप्पू, जग्गू, बैजनाथ, अर्जुन, समरनाथ, गुड्डू, राजू, सुकेश प्रजापति, अमरनाथ, पन्ना और प्रमोद चौहान की पत्नी निर्मला को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। सभी दोषियों पर 1 लाख 27 हजार 750 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User