कौशांबी में युवक को बेल्ट से पीटा, VIDEO:कार से कट मारने का विरोध किया था, 3 लोगों पर 10 हजार नकद-चेन छीनने का आरोप
कौशांबी के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कटरा नगर में गलत तरीके से कार से कट मारने का विरोध करने पर एक युवक की पिटाई कर दी गई। आरोप है कि चार पहिया वाहन सवार तीन लोगों ने युवक को घेरकर बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा। हमले में वह घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपियों पर जेब से 10 हजार रुपए और गले की चेन छीनने का भी आरोप लगाया है। घटना 17 नवंबर की है। इसका सीसीटीवी वीडियो सोमवार रात से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विरोध करने पर शुरू कर दी मारपीट घायल जुगल किशोर के अनुसार, 17 नवंबर को वह कटरा नगर में था। इसी दौरान चार पहिया वाहन सवार लोगों ने उसे गलत तरीके से कट मार दिया। विरोध करने पर वाहन सवार तीन लोग आक्रोशित हो गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने बेल्ट और लात-घूंसों से उसकी पिटाई की। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि, उसका आरोप है कि घटना के सात दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस बोली- आपस में हुआ था विवाद मंझनपुर कोतवाली पुलिस के अनुसार, जुगल किशोर की शिकायत पर मामले की जांच की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो से तीन लोग नशे की हालत में थे और आपस में किसी बात को लेकर विवाद के बाद हाथापाई हुई थी। पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता आरोपियों के नाम-पते की जानकारी नहीं दे सका। जांच में रुपए और चेन छीनने की घटना की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच विवाद और हाथापाई की बात सामने आई है। आरोपियों की पहचान होने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)