BHU में केन्द्रीय कार्यालय के बाहर ABVP ने पढ़ा सुंदरकांड:3 दिनों से जारी है अनिश्चितकालीन धरना,बोले-विश्वविद्यालय प्रशासन बना रही दबाव
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रहित, परिसर की सुरक्षा, प्रशासनिक जवाबदेही एवं प्रॉक्टोरियल व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी हिंदू विश्वविद्यालय इकाई का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है।23 सितंबर से शुरू हुए आंदोलन के क्रम में विद्यार्थियों ने अब तक मौन प्रदर्शन और ओपन माइक के माध्यम से अपनी समस्याओं एवं मांगों को विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखा है। इसी क्रम में शनिवार को धरना स्थल पर विद्यार्थियों की ओर से सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में महिला सुरक्षाकर्मी तैनात अभाविप के अध्यक्ष पल्लव सुमन ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से धरना स्थल पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को कार्यक्रम आयोजित न करने देने का प्रयास किया गया, लेकिन इसके बावजूद कार्यकर्ता अपने संकल्प पर अडिग रहे और सामूहिक सुंदरकांड पाठ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न किया। अभाविप के मंत्री अनुराग तिवारी ने कहा कि पिछले कई दिनों से विद्यार्थी लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण माध्यमों के जरिए अपनी आवाज विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)