हुसैनगंज में विकास कार्यों का लोकार्पण:विधायक बोलीं- गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता

Sep 28, 2026 - 07:34
0
हुसैनगंज में विकास कार्यों का लोकार्पण:विधायक बोलीं- गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता
फतेहपुर के हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कंधई का पुरवा और शाहपुर में रविवार को विकास कार्यों को गति मिली। सपा विधायक उषा मौर्य ने पूर्वांचल विकास निधि से निर्मित सीसी मार्गों का लोकार्पण कर उन्हें ग्रामीणों को समर्पित किया। विधायक ने कहा कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है। विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा। बरसात में जलभराव और कीचड़ से मिलेगी राहत सीसी मार्ग बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। बरसात के दौरान रास्तों पर होने वाले कीचड़ और जलभराव की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। लोकार्पण कार्यक्रम में ग्रामीणों और समाजवादी कार्यकर्ताओं ने विधायक का स्वागत किया। इस मौके पर युवा सपा नेता विकल्प मौर्य, बीडीसी दिनेश पासवान, शमीम हाशमी, विजय सिंह, सुरेश यादव, जागेश्वर सिंह, छोटे लाल मौर्य, राम लाल मौर्य, राम नारायण मौर्य, डॉ. राजेश शर्मा, भीम सिंह, राम सजीवन शर्मा, अरविंद सिंह और राम सिंह यादव समेत अन्य समाजवादी साथी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User