बिजली का तार हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट:संभल में पति-पत्नी समेत एक ही परिवार के चार लोग घायल

Sep 27, 2026 - 15:17
0
बिजली का तार हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट:संभल में पति-पत्नी समेत एक ही परिवार के चार लोग घायल
सम्भल के हयातनगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर मोहल्ले में रविवार दोपहर बिजली का तार हटाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट शुरू हो गई, जिसमें पति-पत्नी समेत एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। अंबेडकर मोहल्ला निवासी हरकिशोर के मुताबिक, उनके मकान की छत के ऊपर से पड़ोसी ननुआ के घर का बिजली का तार गुजर रहा था। हरकिशोर का आरोप है कि तार से करंट फैलने का खतरा था। उन्होंने कई बार ननुआ से तार हटाने को कहा, लेकिन उसने नहीं सुना। घायलों को जिला अस्पताल भेजा रविवार को हरकिशोर ने छत पर करंट फैलने की शिकायत की, तो ननुआ, मोनू, सतीश, धनवती और ननुआ की पत्नी ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर हरकिशोर की पत्नी भगवती और बच्चे सुधा व अंशु मौके पर पहुंचे, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इस घटना में हरकिशोर, भगवती, सुधा और अंशु घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। हरकिशोर ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User