बिजनौर में दो CO का तबादला, दो नए अधिकारी आएंगे:देश दीपक सहारनपुर और राजेश सिंह हरदोई भेजे गए, गौरव सिंह-गौरव कुमार की नई तैनाती
उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार को प्रदेश में 144 डिप्टी एसपी के तबादले किए। इनमें बिजनौर में तैनात दो CO भी शामिल हैं। देश दीपक सिंह को बिजनौर से सहारनपुर भेजा गया है, जबकि राजेश सिंह का तबादला हरदोई किया गया है। वहीं, आगरा कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात गौरव सिंह को हटाकर बिजनौर में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा वाराणसी कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त रहे गौरव कुमार को भी पुलिस उपाधीक्षक के पद पर बिजनौर भेजा गया है। शासन की ओर से तबादलों की सूची जारी कर दी गई है। संबंधित अधिकारी अपनी नई तैनाती पर कार्यभार संभालेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)