बरेली की कल की 5 बड़ी खबरें:बरेली में आज सीजन का सबसे ठंडा दिन, इज्जतनगर थाने में 3 फीट पानी भरा
नमस्कार, बरेली की कल (शनिवार) की बड़ी खबरें… बरेली में लगातार बारिश के बीच शनिवार को मौसम ने सितंबर के तापमान का नया रिकॉर्ड बना दिया। दिन का अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लगातार हो रही बारिश से इज्जतनगर थाने में 3 फीट पानी भर गया। पुलिस ने आंध्र के किसान के 20 हजार लौटाए। अब सिलसिलेवार पढ़िए 5 खबरें… 1. बरेली के रमाडा होटल के किचन का लाइसेंस निलंबित, जांच में गड़बड़ी मिली थी बरेली के सिविल लाइंस स्थित होटल रमाडा के किचन पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। जांच में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के मानकों में खामियां मिलने के बाद किचन का खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। खास बात यह है कि कार्रवाई से एक दिन पहले ही होटल प्रबंधन ने खाद्य सुरक्षा, सफाई और गुणवत्ता के मानकों पर ए प्लस ग्रेड मिलने का दावा किया था। इसके अगले दिन लाइसेंस निलंबित होने के बाद होटल के दावे पर सवाल उठ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. बरेली में आज सीजन का सबसे ठंडा दिन, 21.3°C पहुंचा अधिकतम तापमान बरेली में लगातार बारिश के बीच शनिवार को मौसम ने सितंबर के तापमान का नया रिकॉर्ड बना दिया। दिन का अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार के मुताबिक, सितंबर के प्रेक्षण इतिहास में यह अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान है। इससे पहले सितंबर में सबसे कम अधिकतम तापमान 23.3°C दर्ज हुआ था। यह रिकॉर्ड 18 सितंबर 2012 का था। शनिवार को तापमान 21.3°C पहुंचने से पुराना रिकॉर्ड 2 डिग्री नीचे चला गया। पूरी खबर पढ़ें 3.बरेली के इज्जतनगर थाने में 3 फीट पानी भरा, मुंशी-कंप्यूटर रूम तक पहुंचा बरेली में करीब 40 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। आईवीआरआई रोड स्थित इज्जतनगर थाना बारिश के पानी में डूब गया। थाने के अंदर करीब 2 से 3 फीट तक पानी भर गया है। परिसर पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गया है। पुलिसकर्मियों को पानी के बीच से होकर ड्यूटी करनी पड़ रही है। बारिश का पानी थाने के मुंशी रूम और कंप्यूटर रूम तक पहुंच गया। पानी बढ़ने पर जरूरी फाइल और सामान को सुरक्षित जगह पर हटाया गया। थाने के अंदर आने-जाने के लिए पुलिसकर्मियों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। पूरी खबर पढ़ें 4.बरेली में डॉक्टर पर जानलेवा हमला, पिंक बूथ के पास घेरकर पीटा, सिर पर ईंट मारी बरेली के कैंट इलाके में ड्यूटी से लौट रहे डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर डॉक्टर को रास्ते में रोक लिया। पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान डॉक्टर के सिर पर ईंट से हमला कर दिया गया। हमले में डॉक्टर को सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। शाहजहांपुर के चिनौर निवासी डॉ. अजीत कुमार सिंह कैंट स्थित छावनी सार्वजनिक चिकित्सालय में कार्यरत हैं। डॉक्टर की ओर से कैंट थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक, 24 सितंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे वह काम खत्म करने के बाद अपने कमरे पर लौट रहे थे। वह वीआईपी पिंक बूथ के पास पहुंचे थे, तभी हाथी पार्क के पास रहने वाला सौरभ यादव अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचा और उन्हें रोक लिया। पूरी खबर पढ़ें 5. बरेली पुलिस ने आंध्र के किसान के 20 हजार लौटाए, पैसे भेजते समय दूसरे के एकाउंट में चला गया था बरेली पुलिस ने आंध्र प्रदेश के एक किसान परिवार के 20 हजार रुपए वापस करा दिए। किसान ने अपने बीटेक कर रहे बेटे के खर्च के लिए फोनपे से रुपए भेजे थे। मोबाइल नंबर का एक अंक गलत होने से रकम बरेली के एक अनजान खाते में पहुंच गई। परिवार ने कई जगह मदद मांगी, लेकिन जब कोई रास्ता नहीं निकला तो उन्होंने बरेली पुलिस से संपर्क किया। पूरी खबर पढ़ें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)