गोरखपुर में धान और सब्जियों की खड़ी फसल बर्बाद:किसान बोले- नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती, आफत बनी बारिश
गोरखपुर में तीन दिनों से लगातार हो बारिश किसानों के लिए आफत बनकर आई। तूफानी हवा की वजह से तमाम जगह खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई, जबकि गोभी और लौकी जैसी सब्जियां पूरी तरह बर्बाद हो गई। किसानों का कहना है कि इस नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती है। हमारी मेहनत और लागत सब पर पानी फिर गया। किसी का एक एकड़ का फसल बर्बाद हुआ तो किसी का 70 से ऊपर डिसमिल में लगाई गई फसल डूब गई। उन्होंने जिला प्रशासन से मदद की उम्मीद लगाई है। मायूस हुए किसान
कैम्पियरगंज क्षेत्र के मछलीगांव निवासी किसान रामकेवल प्रजापति में बताया कि बारिश से धान की फसल नुकसान हुई है। एक एकड़ में फसल लगाई थी। जब काटने का समय आया तो तेज हवा और बारिश से फसल गिर गई। खेत मे पानी लगने से काफी नुकसान हो रहा है। किसान क्रेडिट कार्ड से लोन लेकर की थी खेती
बांसगांव के किसान मृत्युंजय सिंह ने बताया कि धान की फसल की कटाई के लिए उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड से लोन लिया था। खेत में जाकर देखा तो धान की पूरी फसल जलमग्न हो गई है और कई जगह फसल खेत में ही गिर चुकी है। इससे उन्हें भारी नुकसान की चिंता सता रही है। परिवार का गुजारा और लोन की भरपाई कहां से होगी समझ नहीं आ रहा। कोई समाधान नजर नहीं आ रहा
वहीं किसान योगेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी धान की फसल में बालियां निकल चुकी थी। कुछ समय में काटते तो साल भर की कमाई हो जाती। लेकिन लगातार तेज आंधी और बारिश के कारण पूरी फसल खेत में ही गिर गई है। कोई समाधान नजर नहीं आ रहा है। क्या करें, कैसे करें। एक एकड़ की गोभी डूबी
ग्राम करीमनगर टोला कोरिपुरवा के रहने वाले बसंत ने बताया कुछ ही दिनों पहले एक एकड़ में गोभी की फसल लगाई थी। एक से दो महीने में निकलने लगती। लेकिन बारिश ने सब बर्बाद कर दिया। इतना ही नहीं 70 डिसमिल लौकी और नेनुआ की बोया था जो पूरी तरह खेतों में डूब गया है। खेतों की हालत ऐसी है कि उसमें दुबारा लगाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। रुपए जो लगेंगे वो तो अलग ही है। रोजी- रोटी पर पानी फेर दिया
रजही रहने वाले सत्यजीत मौर्य ने बताया कि उन्होंने भारी मात्रा में सब्जियों की खेती की थी। जिसमें करेली, टमाटर, बैंगन और अन्य सब्जियां लगाई गई थी। हर सीजन में पूरा परिवार साथ मिलकर खेतों में काम करता है और उम्मीद लगाता है कि जब फसल पकेगी तो कुछ अच्छा काम करेगा। बारिश ने हमारी सपनों और रोजी- रोटी पर पानी फेर दिया। सब बर्बाद हो गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)