बरेली में धूमधाम से मनी महान साहित्यकार राधेश्याम कथावाचक जयंती:वित्त मंत्री बोले- राधेश्याम रामायण की चौपाइयां आज भी जनमानस में जीवंत हैं

Nov 25, 2026 - 22:18
0
बरेली में धूमधाम से मनी महान साहित्यकार राधेश्याम कथावाचक जयंती:वित्त मंत्री बोले- राधेश्याम रामायण की चौपाइयां आज भी जनमानस में जीवंत हैं
बरेली में बुधवार को महान साहित्यकार पंडित राधेश्याम कथावाचक की जयंती मनाई गई। पंडित राधेश्याम कथावाचक ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने उनके साहित्यिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि सीमित औपचारिक शिक्षा के बावजूद उन्होंने करीब 175 पुस्तकों का संपादन और प्रकाशन किया। उनकी राधेश्याम रामायण की चौपाइयां आज भी घर-घर में पढ़ी जाती हैं। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित भी किया गया। सीमित शिक्षा के बावजूद 175 पुस्तकों का योगदान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पंडित राधेश्याम कथावाचक का जन्म 25 नवंबर 1890 को बरेली के बिहारीपुर मोहल्ले में पंडित बांकेलाल के घर हुआ था। आर्थिक अभावों के बावजूद उन्होंने साहित्य के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। औपचारिक शिक्षा सीमित रही, लेकिन प्रतिभा और मेहनत के दम पर उन्होंने करीब 175 पुस्तकों का संपादन और प्रकाशन किया। उनके प्रयासों से 'राधेश्याम पुस्तकालय' को भी नई पहचान मिली। सिनेमा से लेकर घरों तक पहुंची लेखनी सुरेश खन्ना ने कहा कि पंडित राधेश्याम की लेखनी का प्रभाव साहित्य के साथ भारतीय सिनेमा पर भी रहा। उनका प्रसिद्ध नाटक 'वीर अभिमन्यु' आज भी सराहा जाता है। वहीं, सरल भाषा में लिखी गई 'राधेश्याम रामायण' की चौपाइयां घर-घर में रामायण पाठ का हिस्सा बनी हुई हैं। नई पीढ़ी तक पहुंचाएं उनके विचार और पुस्तकें पंडित राधेश्याम कथावाचक की पौत्री शारदा भार्गव ने कहा कि जयंती समारोह उनके विचारों को जीवन में उतारने का अवसर है। उन्होंने बताया कि पंडित राधेश्याम ने कम उम्र में ही राधेश्याम रामायण की रचना की थी। वे कहते थे कि जहां गुरु का स्थान होता है, वहां कलयुग प्रवेश नहीं कर सकता। उनकी पुस्तकों और जीवन मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। कई जनप्रतिनिधि और परिवार के सदस्य रहे मौजूद कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल मौजूद रहे। परिवार की ओर से पौत्र संजय शर्मा, विक्रम भार्गव, ज्योति शर्मा और पौत्री शारदा भार्गव सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए। समारोह के समापन पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को प्रशस्ति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User