हाईकोर्ट में नवनिर्वाचित बार काउंसिल सदस्य का स्वागत:बोले- नए वकील अच्छा आचरण रखें, कचहरियों में बैठने की व्यवस्था हो
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित हाईकोर्ट परिसर में यूपी बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष और नवनिर्वाचित सदस्य प्रशांत सिंह अटल का वकीलों ने स्वागत किया। हाईकोर्ट के डी ब्लॉक स्थित उनके निजी चैंबर में दर्जनों अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान अटल ने प्रदेशभर के अधिवक्ताओं का आभार जताया। उन्होंने नए वकीलों को अच्छा आचरण रखने की सीख दी और कचहरियों में अधिवक्ताओं के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात उठाई। प्रदेशभर के अधिवक्ताओं का जताया आभार प्रशांत सिंह अटल ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों और तहसीलों से उन्हें वोट मिले हैं। अधिवक्ता समाज ने उन पर भरोसा जताया है। इसके लिए उन्होंने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नए वकीलों को अपने पेशे में अच्छा आचरण रखना चाहिए। अधिवक्ताओं का व्यवहार और कार्यशैली न्याय व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कचहरियों में वकीलों के लिए नहीं पर्याप्त व्यवस्था अटल ने कहा कि प्रदेश की कई कचहरियों और तहसीलों में वकीलों के बैठने के लिए जरूरी ढांचा उपलब्ध नहीं है। अधिवक्ताओं को काम करने और बैठने के लिए बेहतर सुविधाओं की जरूरत है। दर्जनों अधिवक्ता रहे मौजूद स्वागत कार्यक्रम में अधिवक्ता संतोष शुक्ला, राजेश वर्मा, रिषभ त्रिपाठी, वीरेश प्रताप सिंह और अमन शर्मा समेत दर्जनों वकील मौजूद रहे। सभी ने प्रशांत सिंह अटल को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)