छात्रा ने प्रेमी की शादी रुकवाने के लिए मांगी मदद:कांधला में वाल्मीकि समाज के लोगों से अपील की, कहा- अंकुश से ही शादी करेगी

Nov 23, 2026 - 00:14
0
छात्रा ने प्रेमी की शादी रुकवाने के लिए मांगी मदद:कांधला में वाल्मीकि समाज के लोगों से अपील की, कहा- अंकुश से ही शादी करेगी
शामली के कांधला में देहरादून निवासी बीएससी की छात्रा और एलम निवासी अंकुश के प्रेम प्रसंग का मामला लगातार नए मोड़ ले रहा है। प्रेमी की शादी रुकवाने की कोशिश कर रही छात्रा रविवार को कांधला कस्बे के मजरा मोहल्ले पहुंची। यहां उसने वाल्मीकि समाज के लोगों से मदद की अपील की। छात्रा ने समाज के लोगों से प्रेमी के घर पहुंचकर उसकी शादी कराने में सहयोग करने की मांग की। इस दौरान छात्रा ने प्रेमी के भाई हिमांशु की ओर से लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। उसका कहना है कि उसे किसी से पैसे नहीं चाहिए। वह सिर्फ अंकुश से शादी करना चाहती है। छात्रा ने कहा कि वह अंकुश से शादी करके ही रहेगी। प्रेमी के घर वरमाला लेकर पहुंची थी छात्रा 19 नवंबर को देहरादून निवासी छात्रा नौ लोगों के साथ कस्बा एलम पहुंची थी। वह प्रेमी के घर के बाहर वरमाला लेकर बैठ गई थी और शादी होने तक वहां से नहीं हटने की बात कही थी। छात्रा का आरोप था कि एलम निवासी मर्चेंट नेवी में कार्यरत अंकुश ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में दूसरी जगह शादी तय कर ली। सुसाइड नोट वायरल कर मांगा था न्याय शुक्रवार देर शाम छात्रा ने सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट वायरल कर युवक और उसके परिजनों पर उत्पीड़न और शादी से मुकरने का आरोप लगाया था। उसने मदद नहीं मिलने पर जान देने की बात लिखी थी। इसके बाद युवक के भाई हिमांशु का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। इसमें उसने छात्रा पर ब्लैकमेल करने, 10 लाख रुपये मांगने और रकम नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया था। युवक के भाई ने दुष्कर्म के आरोपों को भी निराधार बताया था। शादी रुकवाने दिल्ली तक पहुंची थी छात्रा शनिवार को छात्रा तीन सहेलियों के साथ देहरादून एसएसपी से शिकायत करने पहुंची थी। इसके बाद वह परिजनों के साथ दिल्ली पहुंच गई और दिनभर विवाह मंडप तलाशती रही। वहीं, अंकुश तीन कारों में बरात लेकर दिल्ली के मेट्रो विहार पहुंच गया था। छात्रा के पहुंचने और हंगामे की आशंका के चलते घुड़चढ़ी की रस्म नहीं हुई। देर रात तक छात्रा शादी रुकवाने की कोशिश करती रही, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। एसपी बोले- देहरादून पुलिस करेगी कार्रवाई शामली के एसपी एनपी सिंह ने बताया था कि मामला देहरादून क्षेत्र से जुड़ा है। इसमें आगे की कार्रवाई वहीं की पुलिस करेगी। रविवार को छात्रा के वाल्मीकि समाज से मदद मांगने के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User